Gyanvapi case: ज्ञानवापी परिसर में क्या है व्यास जी का तहखाना, कितना अहम है कोर्ट का यह फैसला?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2024, 05:23 PM IST

Gyanvapi case : कोर्ट ने जिला प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर तहखाने में पूजा शुरू कराने का आदेश दिया है। हिंदू पक्ष इसे अपनी एक बड़ी जीत बता रहा है। बता दें कि एएसआई के सर्वे रिपोर्ट के बाद वाराणसी कोर्ट का यह फैसला मुस्लिम पक्ष के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Gyanvapi case : ज्ञानवापी केस मामले में हिंदू पक्ष की और जीत हुई है। वाराणसी जिला अदालत ने बुधवार को अपने एक अहम फैसले में ज्ञानवापी परिसर में स्थित व्यास जी के तहखाने में पूजा शुरू करने की इजाजत दे दी है। कोर्ट ने जिला प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर तहखाने में पूजा शुरू कराने का आदेश दिया है। हिंदू पक्ष इसे अपनी एक बड़ी जीत बता रहा है। बता दें कि एएसआई के सर्वे रिपोर्ट के बाद वाराणसी कोर्ट का यह फैसला मुस्लिम पक्ष के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

Gyanvapi Case

व्यास जी के तहखाने में पूजा शुरू करने का आदेश।

कोर्ट ने अपने आदेश में जिला प्रशासन, काशी विश्वनाथ ट्रस्ट और हिंदू वादियों से पूजा-पाठ की व्यवस्था करने और तहखाने पर लगे लोहे को बाड़ हटाने के लिए कहा है। यह तहखाना नंदी के ठीक सामने है। इस बैरिकेडिंग की वजह से तहखाने में आना-जाना बंद था।

End of Feed