देश

Uttarkashi Tunnel: उत्तराखंड के टनल में फंसे मजदूरों को निकालने का क्या है एक्शन प्लान, जानिए कैसे बचेगी 41 की जान

Uttarkashi Tunnel: उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे हुए 41 मजदूरों को निकालने के लिए पिछले 8 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई सफलता नहीं मिली है।

Uttarkashi Tunnel: उत्तराखंड की सुरंग में पिछले 8 दिनों से 41 मजदूर फंसे हुए हैं। इन्हें निकालने के लिए कई कोशिशें हो चुकी हैं, लेकिन सब बेकार गया है। कभी मशीन टूट जाती है तो कभी मलबा गिरने लगता है। एक के बाद एक 5 प्लान पर काम चल रहा है, हालांकि अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

लगी हैं कई टीमें

उत्तरकाशी की सिल्क्यारा टनल में फंसे हुए 41 मजदूरों को निकालने के लिए पिछले 8 दिनों से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई सफलता नहीं मिली है। कई वैज्ञानिक, इंजीनियर, देश-विदेश के टनल एक्सपर्ट्स के साथ-साथ कई टेक्लिकल टीमें भी लगी हुई हैं।

केंद्र बनाए हुए है नजर

वहीं इस मामले पर सड़क एवं परिवहन मंत्रालय भी नजर बनाए हुए है। मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने बताया कि मजदूरों को निकालने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। आज नितिन गडकरी भी यहां पहुंचे और उन्होंने भी रेस्कयू ऑपरेशन का जायजा लिया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है और उन्हें जल्द बाहर निकालना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

क्या है प्लान

फंसे हुए श्रमिकों को लगातार ऑक्सीजन, बिजली, खाना, पानी और दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिस पाइप से अब तक खाने की आपूर्ति की जा रही है, उसके अलावा एक ज्यादा बड़े व्यास का वैकल्पिक पाइप भी डाला गया गया है ताकि उन्हें रोटी, सब्जी और चावल भी उपलब्ध कराया जा सके। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ को इकट्ठा कर उनसे सलाह मांगी गयी है कि फंसे श्रमिकों को सकुशल जल्द बाहर निकालने के लिए क्या तरीके अपनाए जाएं । सुरंग के ऊपर से 'वर्टिकल ड्रिलिंग' शुरू करने के लिए तैयारियां चल रही हैं । उन्हें जल्द बाहर निकालने के लिए हर संभव तरीका अपनाया जा रहा है ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article