Sanjivani Credit Society Scam: राजस्थान में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Elections 2023)से पहले आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने संजीवनी घोटाले से केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) का नाम जोड़ते हुए कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों के समान ही उनका जुर्म भी प्रमाणित हो चुका है। गहलोत ने शेखावत को चेलैंज करते हुए खहा कि यदि आप बेकसूर हैं तो गरीबों का पैसा दिलाने के लिए आगे क्यों नहीं आते? वहीं शेखावत ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि वो दोष सिद्ध कर पाएं तो जहां कहें वहां उपस्थित मिलूंगा। दरअसल चुनाव आते ही राजस्थान में बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे ने चुनाव लड़ा था लेकिन गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें शिकस्त दे दी थी और शेखावत कह रहे हैं कि हार की खीझ का बदला लेने के लिए उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।
अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत
