क्या है मतदाता पहचान पत्र से जुड़ा विवाद? जिसे लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग को घेरा; संसद में चर्चा की उठाई मांग

Controversy Related to Voter ID Card: मतदाता पहचान पत्र को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। जिसके तहत कांग्रेस के 'ईगल' का आरोप है कि मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के दोहराव पर आयोग ने दो तरह की बात की। वहीं विवाद को बढ़ता देख, कई विपक्षी सांसदों ने मतदाता पहचान पत्र मामले पर संसद में चर्चा के लिए नोटिस दिया है।

कांग्रेस के नेताओं और विशेषज्ञों के विशेषाधिकार प्राप्त कार्य समूह (ईगल) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के दोहराव के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने दो तरह का स्पष्टीकरण दिया है। उसने यह भी कहा कि आयोग को मतदाता सूचियों की शुचिता को लेकर खुद को पाक-साफ साबित करना चाहिए।

Controversy Related to Voter ID Card

क्या है मतदाता पहचान पत्र से जुड़ा विवाद?

लीपापोती के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने क्या कहा?

मतदाता पहचान पत्र क्रमांक के दोहराव के मामले में लीपापोती के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को कहा कि वह अगले तीन महीनों के भीतर ‘दशकों से लंबित’ मामले का समाधान करेगा। 'ईगल' ने एक बयान में कहा, 'निर्वाचन आयोग ने एक ही मतदाता पहचान पत्र कई मतदाताओं को आवंटित किए जाने के मुद्दे पर दोहरी प्रतिक्रिया जारी की है। आयोग कमजोर स्पष्टीकरण देने के लिए अपनी प्रक्रियाओं के पीछे छिप जाता है। उसको यह स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा है कि उसकी मतदाता सूचियां त्रुटिपूर्ण हैं और भरोसेमंद नहीं हैं।'

End of Feed