G 20 को लेकर विपक्ष के आरोपों पर क्या बोलीं वित्त मंत्री, देखिए निर्मला सीतारमण का Times Now पर Exclusive Interview

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2023, 04:06 PM IST

टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार से बातचीत के दौरान सीतारमण ने कहा कि विश्वभर के नेताओं ने भारत की अध्यक्षता में हुए जी20 शिखर सम्मेलन की सफल अध्यक्षता की सराहना की। हम चाहते थे कि दिल्ली घोषणापत्र ऐतिहासिक हो।

FM Nirmala Sitharaman Interview with Times Now Navbharat: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टाइम्स नाउ के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में जी 20 के आयोजन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर सिलसिलेवार तरीके से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के साथ ही एक नया मानदंड स्थापित किया है। उन्होंने का कि इस आयोजन की सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

Nirmala Sitharaman On times now

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

पीएम मोदी को दिया श्रेय

हाल ही में संपन्न हुए जी20 शिखर सम्मेलन पर बोलते हुए, सीतारमण ने कहा कि विश्वभर के नेताओं ने भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन की सफल अध्यक्षता की सराहना की। हम चाहते थे कि दिल्ली घोषणापत्र ऐतिहासिक हो। हर देश ने जी20 की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय पीएम मोदी को जाता है। वो जानते थे कि क्या करना है।

End of Feed