'नफरत रातोंरात पैदा नहीं होती', एंजेल चकमा की हत्या पर राहुल गांधी ने क्या कहा? अखिलेश यादव ने भी की टिप्पणी

देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे “भयावह घृणा अपराध” बताते हुए भाजपा पर नफरत को सामान्य बनाने का आरोप लगाया और चकमा परिवार तथा उत्तर-पूर्व के लोगों के प्रति संवेदना जताई। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी घटना को नफरती मानसिकता का परिणाम बताया और ऐसे तत्वों के बहिष्कार की बात कही।

Tripura Youth Anjel Chakma Dies: त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की देहरादून में हत्या मामले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना पर चिंता जाहिर की। वहीं, सोशल मीडया हैंडल पर पोस्ट लिखते हुए उन्होंने कई बातें कही हैं।

rahul gandhi

त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया।(फोटो सोर्स: PTI)

राहुल गांधी ने लिखा,"देहरादून में अंजेल चकमा और उनके भाई माइकल के साथ जो हुआ, वह एक भयावह घृणा अपराध है। नफरत रातोंरात पैदा नहीं होती। वर्षों से इसे रोजाना, खासकर हमारे युवाओं को, जहरीली सामग्री और गैर-जिम्मेदार बयानों के माध्यम से बढ़ावा दिया जा रहा है।"

End of Feed