देश

जिस भैंस के दूध से गांव में हुई दावत उसी ने उड़ाई 200 लोगों की नींद! गांववाले सीधे भागे अस्पताल और फिर...

बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव में एक भैंस की मौत के बाद रैबीज संक्रमण की आशंका से दहशत फैल गई, जिसके चलते करीब 200 ग्रामीणों ने एहतियातन वैक्सीनेशन कराया। ग्रामीणों के मुताबिक, 23 दिसंबर 2025 को गांव में एक तेरहवीं संस्कार के दौरान दावत का आयोजन किया गया था।

Image

गांव में एक भैंस की मौत के बाद रैबीज संक्रमण की आशंका से दहशत फैल गई।(फोटो सोर्स: istock)

Photo : iStock

बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गांव में एक भैंस की मौत के बाद रैबीज संक्रमण की आशंका से दहशत फैल गई, जिसके चलते करीब 200 ग्रामीणों ने एहतियातन वैक्सीनेशन कराया।

क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों के मुताबिक, 23 दिसंबर 2025 को गांव में एक तेरहवीं संस्कार के दौरान दावत का आयोजन किया गया था। इसी दावत में रायता परोसा गया, जिसे बड़ी संख्या में लोगों ने खाया। बाद में पता चला कि जिस भैंस का दूध रायते में इस्तेमाल हुआ था, उसे कुछ दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया था। आशंका जताई जा रही है कि भैंस रैबीज से संक्रमित थी।

बताया गया कि उक्त भैंस का दूध अन्य भैंसों के दूध में मिलाकर रायता तैयार किया गया था। 26 दिसंबर को उस भैंस की मौत हो गई। इसके बाद जैसे ही यह जानकारी गांव में फैली, लोगों में गंभीर बीमारी फैलने को लेकर डर का माहौल बन गया।

इन लोगों ने लगाई रैबीज की वैक्सीन

इसी भय के चलते शनिवार को जशोदा, धर्मपाल, कौशल कुमार, अनमोल, कमलेश, मोनिका, सर्वेश, संगीता समेत लगभग 200 ग्रामीण उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और रैबीज से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को स्थिति की जानकारी दी और एहतियातन सभी का टीकाकरण किया। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और किसी में भी बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी जारी है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article