दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर कांग्रेस ने AAP का साथ नहीं दिया तो न दे, पत्रकार का सवाल था कि संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने आप का साथ नहीं दिया तो क्या मायने है..इसके जवाब में केजरीवाल ने साफ कहा कि नहीं दे रहे तो न दे....
दरअसल मोदी सरकार के खिलाफ बने गठबंधन India के सदस्यों में काफी कुछ ठीक नहीं चल रहा है, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी इसी कड़ी का हिस्सा हैं, दरअसल राहुल गांधी की सदस्यता जाने पर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का साथ दिया था, लेकिन अब कांग्रेस का कोई नेता संजय सिंह के घर नहीं गया और न ही किसी ने आवाज उठाई।
राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल या बड़े नेताओं की चुप्पी
गौर हो कि संजय सिंह पर ईडी का शिकंजा कसने के बाद केंद्र सरकार पर एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगना फिर से शुरू हो गया है। गिरफ्तारी के बाद से इंडिया गठबंधन के कई नेता संजय सिंह के घर जाकर उनके परिवार से मिल चुके हैं। लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल या बड़े नेताओं की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है।
इस केस में कांग्रेस ने दूरी बनाए रखी है
आगामी राज्यों के चुनावों में कांग्रेस को सबसे ज्यादा उम्मीदें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से ही है। लेकिन कांग्रेस का मानना है कि INDIA का घटक दल होने के बावजूद आम आदमी पार्टी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश कर रही है। इसका खामियाजा कांग्रेस का कई राज्यों में भुगतना भी पड़ा है। लेकिन इस बार कांग्रेस का फोकस सिर चुनाव जीतने पर है। इसलिए मनी लांड्रिंग के आरोपों से जुड़े इस केस में कांग्रेस ने दूरी बनाए रखी है
