देश

पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला, साबरमती से बनारस के बीच चलाई जाएंगी दो स्‍पेशल ट्रेनें

Railway News: यूपी के वाराणसी से गुजरात के साबरमती तक की यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पश्चिम रेलवे साबरमती से बनारस के बीच दो जोड़ी स्‍पेशल ट्रेनें चलायेगी। इसका विवरण साझा किया गया है, आपको इस रिपोर्ट में सबकुछ तफसील से बताते हैं।

Image

वाराणसी और साबरमती के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेन

Photo : PTI

Sabarmati-Banaras Special Train: पश्चिम रेलवे द्वारा महाकुंभ मेला-2025 के दौरान यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए साबरमती-बनारस और साबरमती-बनारस (वाया गांधीनगर केपिटल) के बीच दो जोड़ी महाकुंभ मेला स्‍पेशल तथा अहमदाबाद मण्डल होकर भावनगर टर्मिनस और बनारस के बीच महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इन स्‍पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:

1. ट्रेन संख्‍या 09413/09414 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल (10 फेरे)

ट्रेन संख्या 09413 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 जनवरी और 05, 09, 14, 18 फरवरी, 2025 को चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09414 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 00:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 जनवरी और 06, 10, 15, 19 फरवरी 2025 को चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

2. ट्रेन संख्‍या 09421/09422 साबरमती-बनारस (वाया गांधीनगर केपिटल) महाकुंभ मेला स्पेशल (06 फेरे)

ट्रेन संख्या 09421 साबरमती-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल साबरमती से 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 19, 23 और 26 जनवरी, 2025 को चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09422 बनारस-साबरमती महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01:25 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 20, 24 और 27 जनवरी 2025 को चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में गांधीनगर केपिटल, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

3. ट्रेन संख्‍या 09555/09556 भावनगर टर्मिनस-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल (06 फेरे)

ट्रेन संख्या 09555 भावनगर टर्मिनस-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल भावनगर टर्मिनस से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14:45 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 जनवरी और 16, 20 फरवरी, 2025 को चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09556 बनारस-भावनगर टर्मिनस महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05:00 बजे भावनगर टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 जनवरी और 17, 21 फरवरी 2025 को चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सुरेंद्रनगर जं., विरमगाम, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09413, 09421 एवं 09555 की बुकिंग 21 दिसम्‍बर, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article