महाकुंभ मेले के लिए पश्चिम रेलवे की तैयारी, चलाएगी 6 वन-वे स्पेशल ट्रेनें

13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलने वाले 45 दिवसीय इस महोत्सव में विश्व भर से 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस अवसर पर देशभर में कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने की तैयारी की जा रही है।

महाकुंभ मेले के लिए पश्चिम रेलवे ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी रेलवे महाकुंभ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए उधना - प्रयागराज , वलसाड - प्रयागराज, भावनगर टर्मिनस- प्रयागराज और साबरमती- प्रयागराज स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर 6 वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाएगी।

End of Feed