पश्चिम बंगाल में कर रहे थे SIR, गलती से पहुंच गए ओडिशा; गांव वालों ने बच्चा चोर समझ दौड़ा दिया

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में तैनात दो अधिकारी गलती से ओडिशा के बालासोर जिले के एक सीमावर्ती गांव में पहुंच गए, जहां ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझ लिया।

पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण SIR में जुटे कर्मचारियों को ओडिशा में घुसना भारी पड़ गया। ये गलती से ओडिशा में प्रवेश कर गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने इन्हें बच्चा चोर समझ लिया। जबतक ये कुछ समझा पाते, गांववालों ने हमला बोल दिया। हाल ये हुआ कि SIR के कार्य में लग इन कर्मचारियों के लिए जान बचाना मुश्किल हो गया।

End of Feed