Bengal News: शॉर्ट्स, बनियान और कमर में बंधी रस्सियां... हावड़ा के 'डॉन' के बाद अब भाटपाड़ा में अपराधियों का निकाला जुलूस

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार के एक्शन के बीच पुलिस की कार्रवाइयों से अपराधियों में हड़कंप है। हाल ही में हावड़ा के 'डॉन' कहे जाने वाले गैंगस्टर आकाश सिंह को सिर्फ अंडरगारमेंट्स में सड़कों पर घुमाया गया था। इसके बाद अब भाटपाड़ा पुलिस ने तृणमूल नेता के रूप में पहचाने जाने वाले संतू सिंह और मोंटू रॉय को गिरफ्तार कर, कमर में रस्सी बांधकर शॉर्ट्स और बनियान में उनके ही मोहल्ले (वार्ड नंबर 5) में घुमाया। इस दौरान केंद्रीय बल भी मुस्तैद थे।

बंगाल में शुभेंदु सरकार के एक्शन से अपराधियों में खौफ पैदा हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही आकाश सिंह, जिसे हावड़ा का 'डॉन' कहा जाता है, इसको शहर की मुख्य सड़कों पर सिर्फ अंडरवियर पहनाकर घुमाया गया था। इसके बाद अब भाटपाड़ा में तृणमूल नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले संतू सिंह और मोंटू रॉय को परसों भाटपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। उन पर कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।

bengal news

Bengal News: बीजपुर के बाद, अब भाटपाड़ा में अपराधियों का मार्च निकाला गया।

उसके बाद भाटपाड़ा पुलिस ने दोनों को शॉर्ट्स और बनियान पहनाकर इलाके में घुमाया। भाटपाड़ा पुलिस ने दोनों के कमर में रस्सी बांधकर उनके अपने ही मोहल्ले भाटपाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में घुमाया। इस दौरान केंद्रीय बल भी मौजूद थे।

End of Feed