बंगाल में शुभेंदु सरकार के एक्शन से अपराधियों में खौफ पैदा हो चुकी है। कुछ दिनों पहले ही आकाश सिंह, जिसे हावड़ा का 'डॉन' कहा जाता है, इसको शहर की मुख्य सड़कों पर सिर्फ अंडरवियर पहनाकर घुमाया गया था। इसके बाद अब भाटपाड़ा में तृणमूल नेता के तौर पर पहचाने जाने वाले संतू सिंह और मोंटू रॉय को परसों भाटपाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। उन पर कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं।
उसके बाद भाटपाड़ा पुलिस ने दोनों को शॉर्ट्स और बनियान पहनाकर इलाके में घुमाया। भाटपाड़ा पुलिस ने दोनों के कमर में रस्सी बांधकर उनके अपने ही मोहल्ले भाटपाड़ा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 में घुमाया। इस दौरान केंद्रीय बल भी मौजूद थे।
आकाश सिंह ने कई जगहों पर किए थे आपराधिक हमले
बात करें आकाश सिंह की तो पुलिस ने उसे इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था, लेकिन, उसे कल इस तरह सड़कों पर घुमाया गया, जिसका खास मकसद सभी अपराधियों को एक संदेश देना था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिंह ने 2021 में और उसके बाद भी इलाके में कई जगहों पर आपराधिक हमले किए थे।
हालांकि पुलिस का कहना हैं की उसे उस अवस्था में परेड करने का मकसद नहीं था, बल्कि क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन किया जा रहा था और तब वह उन कपड़ो में था इसलिए लोगो को ऐसा लग रहा हैं।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आरोपी गैंगस्टर आकाश सिंह को लेकर पुलिस द्वारा किए गए एक 'रिकंस्ट्रक्शन' अभ्यास ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। आरोप लग रहे हैं कि राज्य में BJP सरकार के सत्ता में आने के बाद पुलिस ने आरोपी अपराधियों को सार्वजनिक रूप से सिर्फ अंडरगारमेंट्स में घुमाना शुरू कर दिया है।
