Student Protest : बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, छात्र प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई, लेकिन इनपर होगी कार्रवाई

हाल ही में वामपंथी छात्र संगठनों ने कोलकाता में NEET पेपर लीक के विरोध में रैली निकाली थी। सियालदह स्टेशन से एस्प्लेनेड तक निकाले गए मार्च के दौरान कुछ लोगों द्वारा पत्रकारों पर हमला किए जाने से कई मीडियाकर्मी घायल हो गए थे। जिसके बाद 26 जुलाई शाम 6 बजे तक इस मामले में पुलिस की शिकायत के आधार पर एक एफआईआर दर्ज की गई थी।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि इस मामले में विरोध-प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ कोई जबरन या दंडात्मक (Coercive) कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह राहत आपराधिक पृष्ठभूमि (क्रिमिनल एंटीसिडेंट्स) वाले लोगों पर लागू नहीं होगी।

suvendu adhikari

सुवेंदु अधिकारी।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह फैसला मामले के सभी पहलुओं की समीक्षा और 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

End of Feed