पश्चिम बंगाल: जूनियर डॉक्टरों के समर्थन में उतरे प्राइवेट हॉस्पिटल, 'काम बंदी' का किया ऐलान

West Bengal Doctors Strike: जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि 14 अक्टूबर से निजी अस्पतालों के ज्यादातर डॉक्टर कोई भी गैर-आपातकालीन ड्यूटी नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मरीज को इससे परेशानी न हो, क्योंकि सभी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।

West Bengal Doctors Strike: पश्चिम बंगाल में निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने शनिवार को राज्य के सभी चिकित्सा संस्थानों में 14 अक्टूबर से 48 घंटे की आंशिक काम बंदी का आह्वान किया। उन्होंने यह आह्वान आरजी कर अस्पताल की पीड़िता के लिए न्याय की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए किया है।

Kolkata Junior Doctors Hunger Strike

कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल।

हालांकि, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ऑफ प्राइवेट हॉस्पिटल्स के बैनर तले चिकित्सकों ने कहा कि सभी चिकित्सा संस्थानों में आपात सेवाएं जारी रहेंगी। बता दें, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों के आंदोलनकारी चिकित्सकों की मांगों के संबंध में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर जोर देते हुए निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने कहा कि पूरा चिकित्सक समुदाय स्थिति को लेकर चिंतित है।

End of Feed