देश

'फांसी होनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिले', कोलकाता रेप-मर्डर मामले पर बोलीं CM ममता बनर्जी

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इस घटना में शामिल दोषियों को फांसी मिलनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिले। इसके अलावा उन्होंने पीड़िता के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई। बता दें कि इस मामले की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है।

Image

सीएम ममता बनर्जी।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हैवानियत।
  • आरोपी ने डॉक्टर के साथ रेप कर की थी हत्या।
  • इस मामले की सीबीआई ने शुरू की है जांच।

Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि दोषी को फांसी की सजा होनी चाहिए। अगर अपराधी को फांसी दी जाती है, तो ही लोगों को इससे सबक मिलेगा, लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां तक मुझे जानकारी है, मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी।

घटना पर क्या बोलीं सीएम?

आगे उन्होंने कहा, 'घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम अभी भी कहते हैं कि उन्हें फांसी दी जानी चाहिए। हमने सभी दस्तावेज दिए हैं, जब तक हमारी पुलिस जांच कर रही थी, तब तक कुछ भी लीक नहीं हुआ। मेरी और बंगाल की जनता की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं। यह बहुत बड़ा अपराध है, और इसकी एकमात्र सजा यही है कि आरोपियों को फांसी दी जाए, अगर अपराधी को फांसी दी जाती है तो ही लोगों को इससे सबक मिलेगा लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए।

भाजपा निकालेगी कैंडल मार्च

इधर, भाजपा ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई तोड़फोड़ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि उसकी महिला शाखा इसके विरोध में शुक्रवार को उनके आवास तक ‘कैंडल लाइट’ मार्च निकालेगी। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य में कानून-व्यवस्था के ‘‘विफल’’ होने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निकट धरना-प्रदर्शन भी करेगी।

बदमाशों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

बता दें कि अज्ञात बदमाशों ने उस अस्पताल के एक हिस्से में तोड़फोड़ की, जहां पिछले सप्ताह एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला शाखा गुरुवार तड़के अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के विरोध में शुक्रवार को हाजरा क्रॉसिंग से बनर्जी के दक्षिण कोलकाता स्थित कालीघाट स्थित आवास तक ‘कैंडल लाइट’ मार्च निकालेगी। मजूमदार ने कहा कि पार्टी शुक्रवार से पूरे राज्य में आपातकालीन वार्ड और अन्य स्थानों पर तोड़फोड़ के खिलाफ कई विरोध कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शुक्रवार को पूरे राज्य में चक्का जाम भी करेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article