देश

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में फिर गिरेगा पारा, 29 जनवरी को बारिश का अनुमान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 28, 2023, 07:43 AM IST

Delhi NCR Weather Forecast: उत्तर भारत समेत दिल्ली में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है हालांकि पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में धूप निकलने के कारण लोगों को थोड़ी राहत मिली थी।

Image

उत्तर भारत समेत दिल्ली में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  1. दिल्ली- एनसीआर में 29 जनवरी को बारिश की संभावना
  2. दिल्ली सहित कई राज्यों में इस हफ्ते बारिश जारी रह सकती है
  3. जिससे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप फिर देखने को मिलेगा

Weather Forecast Update: सर्दी अपना रंग दिखा रही है, कहा जा रहा है कि दिल्ली सहित कई राज्यों में इस हफ्ते बारिश जारी रह सकती है, मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के 28 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 29 और 30 जनवरी को बारिश और बर्फबारी होने के संकेत हैं।

जिसकी वजह से उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप फिर देखने को मिलेगा, वहीं अनुमान है कि 29 और 30 जनवरी को दिल्ली,पंजाब और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर हल्की बारिश होने की संभावना है जिस कारण फिर से ठंड का सामना करना पड़ सकता है.

पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सर्द मौसम बना रहा

गौर हो कि पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को सर्द मौसम बना रहा तथा बठिंडा इस क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.3 डिग्री, 6.8 डिग्री, 5.7 डिग्री, छह डिग्री, 1.4 डिग्री और पांच डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी एवं केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस और हिसार में न्यूनतम तापमान में 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य के करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में पारा क्रमश: 4.2 डिग्री, 3.6 डिग्री, छह डिग्री, 6.6 डिग्री और तीन डिग्री तक लुढ़क गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article