Weather Update: तापमान बहुत नीचे पहुंचा, नहीं रुकेगी शीतलहर और घना कोहरा भी बढ़ाएगा मुश्किलें, इन राज्यों में IMD का अलर्ट जारी

Weather Update India: रविवार को दिल्ली-NCR में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ सुबह हुई। IMD ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा और शीतलहर जारी है। IMD ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें- मौसम का पूर्वानुमान

Weather India Forecast: देश में भयंकर ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली भी कड़ाके की ठंड की चपेट में है। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 3.2 डिग्री कम है। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के लोग रविवार सुबह घने कोहरे के साथ जागे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

COLD (4)

Weather Update: तापमान बहुत नीचे पहुंचा, नहीं रुकेगी शीतलहर और घना कोहरा भी बढ़ाएगा मुश्किलें (ANI)

इन राज्यों में बहुत ज्यादा ठंड का अनुमान

इस बीच, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है। कई जगहों पर सुबह का तापमान 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। IMD ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में बहुत ज्यादा ठंड और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। कई राज्यों में बारिश की भी उम्मीद है।

End of Feed