LIVEWeather Updates: दिल्ली में फिर उफान पर यमुना, गुजरात-महाराष्ट्र समेत कई बारिश ने किया बेहाल

Weather Updates: दिल्ली में फिर उफान पर यमुना, गुजरात-महाराष्ट्र समेत कई बारिश ने किया बेहाल
Weather Updates, Aaj ka Mausam 24 July 2023: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। गुजरात और महाराष्ट्र में जल सैलाब से लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। वहीं कर्नाटर और केरल के कुछ जिलों में बारिश के कहर के चलते स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी हो गए। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना के बढ़ते जलस्तर से चिंता गहरा गई है। दिल्ली में लोहे का पुराना पुल बंद कर दिया गया है. लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर को देखते हुए फिर से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर खतरा मंडराने लगा है। यमुना के बढ़ते जलस्तर से जहां लोगों में चिंता पसरी हुई थी, वहीं अब नदी हिंडन में बाढ़ आने से गाजियाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में पानी घुस गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। यूपी के अलावा वहीं उत्तराखंड के कई पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश के अलर्ट जारी हुआ, जिसके बाद कई जिलों में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए। केरल में भी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का घोषणा कर दी गई है। नीचे, कार्ड सेक्शन में जानिए मौसम और बारिश-बाढ़ से जुड़े ताजा अपडेट्स:
यूपी के लोगों को उमस से मिली थोड़ी राहत
उत्तर प्रदेश के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। बीते हफ्ते चिलचिलाती गर्मी और भयंकर उमस लोगों को खूब परेशान करती रही। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बीते सप्ताह बारिश ने थोड़ी भी राहत नहीं दी। सोमवार को मौसम विभाग ने यूपी के लोगों के लिए राहत भरी जानकारी साझा की। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के एक मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 25 जुलाई को प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद है। 25 की रात से शुरू होकर 26 की सुबह तक बारिश होने के आसार हैं, जिससे यूपी के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
पालघर : उफनती नदी में गिरने के बाद व्यक्ति बहा
महाराष्ट्र के पालघर जिले में 48 वर्षीय एक व्यक्ति उफनती नदी में गिरकर बह गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अधिकारी विवेकानंद कदम ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब पौने सात बजे उस समय हुई, जब तलसारी इलाके के सांबा में अदागपाड़ा का एक व्यक्ति नदी पार कर रहा था। उन्होंने बताया कि व्यक्ति नदी में गिर गया और बह गया। अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति को खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं। पालघर में पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश हो रही है।
उत्तरकाशी जिले में बारिश का कहर जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार बारिश का कहर जारी है। अधिकारियों ने बताया है कि पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते यमुनोत्री राजमार्ग पर पत्थर गिरने के चलते यातायात निलंबित कर दिया गया है और यमुनोत्री तीर्थयात्रा रोक दी गई है। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण सड़क के दोनों ओर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। वहीं चमोली पुलिस ने बताया है कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे, कमेड़ा का 60-70 मीटर हिस्सा बह गया, जिसके यातायात प्रभावित हो गई है।
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में आज सभी स्कूल बंद
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। मुंबई समेत कई जिलों में जल प्रलय जैसे हालात बन गए हैं। इश बीच रायगढ़ जिले के जिला कलेक्टर योगेश म्हासे ने बताया है कि क्षेत्र में भारी बारिश को देखते हुए रायगढ़ जिले में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। आईएमडी ने रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में आईएमडी ने पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट पर प्रशासन
यमुना का जलस्तर रविवार की तुलना में सोमवार की सुबह बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। सुबह सात बजे 206.56 मीटर यमुना का जलस्तर दर्ज किया गया है, दिल्ली में बारिश का अलर्ट भी है जिसको देखते हुए एक बार फिर से यमुना के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। प्रशासन की तरफ से अलर्ट भी दिया गया है। वहीं लोहे के पुल पर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है, क्योंकि पानी का लेवल बढ़ रहा है और साथ ही ट्रेनों को दूसरी तरफ से डायवर्ट किया गया है।
दिल्ली: लोहा पुल पर यमुना नदी का जल स्तर 206.56 मीटर (सुबह 7 बजे) दर्ज हुआ
महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के बाद अंधेरी सबवे में पानी भर गया
दिल्ली में फिर बाढ़ का खतरा
राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर एक बार फिर रविवार को खतरे के निशान को पार कर गया। पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) को बंद कर दिया गया है। यमुना के उफान को देखते हुए दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ गई है। दिल्ली पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर को देखते हुए फिर से वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पर खतरा मंडराने लगा है। बता दें, पिछली बार वजीराबाद, ओखला और चंद्रावाल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में यमुना में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण बंद करना पड़ा था। जिसके चलते राजधानी के कई इलाकों को पानी सप्लाई में परेशानी झेलनी पड़ी थी।
दिल्ली में फिर उफान पर यमुना नदी
चंबा जिले में लगातार बारिश के बीच एडवाइजरी जारी
आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम शहर के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश हुई
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में हो रही बारिश
दिल्ली में बाढ़ का एक और दौर देखने को मिल सकता है!
जलगांव में बढ़ा जलस्तर, रिलीज करना पड़ा तापी नदी का पानी
आंध्र प्रदेशः गोदावरी नदी का भी बढ़ा जल स्तर
VIDEO: जब हीराकुंड से छोड़ा गया पानी
यमुना के बहाव को काबू करने के लिए क्या किया जा रहा?
भारतीय सेना और नौसेना पिछले नौ दिनों से यमुना के बहाव को सुचारू रखने के लिए आईटीओ बैराज के बंद पांच गेटों को खोलने की कवायद में जुटे हैं। अब तक इनमें से दो गेटों को खोला जा चुका है, जबकि तीसरे गेट की जल्द खुलने की संभावना है। भारतीय नौसेना के डाइवर्स की टीम और भारतीय सेना के इंजीनियर जाम हो चुके गेटों को खोल रहे हैं और इन गेटों के जाम होने की वजह 10 फुट तक ऊंची सिल्ट है, जिसे पिछले कई सालों से दिल्ली सरकार ने साफ नहीं किया और उसकी वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ने से पानी आईटीओ और आसपास के निचले इलाकों में सड़कों पर भर गया। अब एक बार फिर यमुना के जलस्तर बढ़ने से दिल्ली पर बाढ़ जैसा खतरा मंडरा रहा है। भारतीय सेना और नौसेना इस ऑपरेशन में जुटे हैं।
हिमाचल प्रदेशः IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट, जानिए डिटेल्स
पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में 27 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आज और कल कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 25 और 26 जुलाई को भी भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बाबत ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है और इस 27 जुलाई को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, राजधानी शिमला में बारिश फिलहाल थमी है।
गाजियाबादः हिंडन का बढ़ा जल स्तर, किनारों से 200 लोग शिफ्ट
देश की राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में हिंडन नदी का भी जल स्तर बढ़ गया है। नोएडा में बाढ़ के अलर्ट के मद्देनजर लगभग 200 लोगों को हिंडन नदी के किनारे से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
पाकिस्तान में भारी बारिश से पांच की मौत, कई परिवार हुए बेघर
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मानसेहरा जिले में भारी बारिश के बाद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा़। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार रात शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी रही। जिसके कारण इलाके में भूस्खलन हुआ। चित्राल में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ आने से पुल, सड़कें, पशुधन और घर बह गए। मृतकों की पहचान अफगान नागरिक समीउल्लाह की पत्नी अजवा बीबी और बेटे मोहम्मद हुसैन और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में की गई। जिसका शव चित्त बत्ता क्षेत्र की उफनती धारा से निकाला गया। डॉन ने लोअर चित्राल के डीसी मुहम्मद अली खान के हवाले से बताया कि बेघर हुए लोगों को आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गई हैं।