देश

Weather Report: दिल्ली में दस्तक देने लगी ठंड, यूपी में भी गिरेगा पारा और राजस्थान में गुलाबी ठंडक,​​ जानें देशभर के मौसम का मिजाज

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Nov 20, 2023, 07:14 AM IST

Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 23 नंवबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी इसी सप्ताह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

Image

दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड

Photo : BCCL

Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर (Delhi Weather) समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम (Weather Forecast) का मिजाज बड़ी तेजी से बदल रहा है। दोपहर के समय में धूप खुलकर नहीं निकल रही है जिस कारण सुबह-शाम को पारा नीचे जा रहा है और लोगों को हल्की ठंडक महसूस हो रही है। वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (Snowfall) ने भी मैदानी क्षेत्रों के तापमान को नीचे गिराना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों (Mausam Vibhag) का कहना है कि भले ही उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन जल्द ही इसमें भारी बदलाव देखने को मिल सकता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के मुताबिक, 23 नंवबर तक दिल्ली(Weather in Delhi) का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश(Lucknow Weather) में भी इसी सप्ताह न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 2 डिग्री गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मौसम विभाग(IMD weather) के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण उत्तराखंड में भी अगले सप्ताह तक तापमान 11 डिग्री के आसपास रह सकता है।

दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी

वहीं, भारत के दक्षिणी राज्यों का रुख करें तो यहां बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान-निकोबाद द्वीप समूह के अलावा तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखी जा सकती है। इसके अलावा केरल, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक में भी हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, असम, मिजोरम, नगालैंड, मणिपुर में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गलगित-बाल्टिस्तान के भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है।

जल्द गिरेगा दिन और रात का तापमान

वहीं सर्दियों का इंतजार कर रहे उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, दो से तीन दिनों के बाद उत्तर पश्चिम के साथ ही साथ मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी दिन और रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। दरअसल, आधे से ज्यादा नवंबर बीत जाने के बाद भी उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में तापमान नहीं गिरा है। राजस्थान में अभी तक दिन का तापमान 30 डिग्री के नीचे नहीं गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इसका मख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ की कम तीव्रता और आवृत्ति को माना जा सकता है।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article