बंगाल की खाड़ी पर तबाही मचाएगा एक और चक्रवात, इन राज्यों में होगी जमकर बारिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2023, 06:01 PM IST

Cyclone in Bay of Bengal: मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, गुरुवार को दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र का रूप ले लिया और वह 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे के दौरान चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और बांग्लादेश में तट से टकरा सकता है।

Cyclone in Bay of Bengal: बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक और चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव अगले 24 घंटे के दौरान चक्रवाती तूफान में बदल सकता है और बांग्लादेश में तट से टकरा सकता है।

Cyclone

चक्रवात

IMD के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, ताजा पूर्वी लहर के कारण 19 और 20 नवंबर को तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। आईएमडी ने अपने बुलेटिन में यह भी कहा कि 20 नवंबर को तमिलनाडु और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

End of Feed