'हमारा हौसला बुलंद, हम रुकावट को करके रहेंगे खत्म, बस वक्त का इंतजार', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन की बड़ी बातें

PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर खुलकर बात की और कहा कि देश की महिलाएं अपना अपमान कभी नहीं भूलती हैं।

PM Modi Address To Nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने एक बात स्पष्ट कर दी कि हम रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करके रहेंगे। हमारा हौसला बुलंद है। हमारी हिम्मत भी अटूट है और हमारा इरादा भी अडिग है। हम बस वक्त का इंतजार कर रहे हैं।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को किया संबोधित

PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें:

  • भारत का प्रत्येक नागरिक देख रहा है कि किस प्रकार हमारी महिलाओं के सपनों को चकनाचूर किया जा रहा है। मैं देश की सभी महिलाओं से क्षमा मांगता हूं।
  • विपक्षी दलों की स्वार्थ भरी राजनीति के कारण भारत की महिलाओं को सशक्त बनाने का संघर्ष रुका हुआ है।
  • भारत की महिलाओं ने देखा कि कैसे कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और द्रमुक जैसे दलों ने हमारी नारी शक्ति के खिलाफ अपनी स्वार्थ भरी राजनीति का जश्न मनाया। विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध करके पाप किया है और इसके लिए उसे निश्चित रूप से दंड मिलेगा।
  • विपक्षी दलों ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को विफल करके हमारे संविधान का अपमान किया है। आरक्षण विधेयक का उद्देश्य किसी से कुछ भी छीने बिना हमारी नारी शक्ति को पंख देना था।

End of Feed