'बहुत राजनीति कर ली, आधी आबादी को अब तो उनका हक दे दें', महिला आरक्षण विधेयक पर वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील

X पर अपने ट्वीट में पीएम ने कहा कि अब कुछ ही देर में लोकसभा में मतदान होने वाला है। मैं सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करने की अपील करता हूं। महिलाओं को लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सरकार तीन संशोधन विधेयक लेकर आई है।

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक से जुड़े तीन विधेयकों पर लोकसभा में वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक दलों से आधी आबादी को उसका अधिकार देने की अपील की। X पर अपने ट्वीट में पीएम ने कहा कि अब कुछ ही देर में लोकसभा में मतदान होने वाला है। मैं सभी राजनीतिक दलों से महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करने की अपील करता हूं। महिलाओं को लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए सरकार तीन संशोधन विधेयक लेकर आई है जिन पर संसद पर चर्चा हो रही है।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

हर आशंका का समाधान किया गया है-पीएम

पीएम ने कहा, 'कृपया करके सोच-विचार करके पूरी संवेदनशीलता से निर्णय लें, महिला आरक्षण के पक्ष में मतदान करें।' पीएम ने कहा कि संसद में इस समय नारीशक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन पर चर्चा चल रही है। कल रात भी एक बजे तक चर्चा चली है। उन्होंने कहा, 'जो भ्रम फैलाए गए, उनको दूर करने के लिए तर्कबद्ध जवाब दिया गया है। हर आशंका का समाधान किया गया है। जिन जानकारियों का अभाव था, वो जानकारियां भी हर सदस्य को दी गई हैं। किसी के मन में विरोध का जो कोई भी विषय था, उसका भी समाधान हुआ है।'

End of Feed