Weather Update: 5 दिन आंधी तूफान, भारी बारिश, ओलावृष्टि की चेतावनी, जानिए यूपी, दिल्ली समेत देशभर में कैसा रहेगा मौसम

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 23, 2023, 08:04 PM IST

UP, Delhi Weather Update : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत के कई राज्यों में अगले 4 दिन आंधी तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है।

UP, Delhi Weather Update : हाल के दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि ने जमकर कहर बरपाया है। किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक बार फिर अलर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत के कई राज्यों में आंधी तूफान, भारी बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की भविष्यवाणी की और जनता को तेज हवाओं की चेतावनी दी।

heavy rain

मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी

मौसम विभाग के आधिकारिक बयान के मुताबिक 23 मार्च से 25 मार्च तक उत्तर पश्चिम भारत में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में बारिश, ओलावृष्टि और गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की गई है। दिल्ली में शुक्रवार को भी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इस तरह 23 मार्च को पश्चिमी भारत, 24 मार्च को मध्य भारत और 25 से 27 मार्च को पूर्वी भारत में आंधी तूफान, भारी बारिश और ओले गिरेंगे। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार से बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है।

End of Feed