भारत-पाक तनाव : मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने शांति की अपील, कहा- बातचीत के जरिए सुलझाएं मुद्दा

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक बयान में कहा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को चिंता के नजरिए से देखता है। हम राष्ट्र और इसके लोगों की रक्षा के लिए उठाए गए हर आवश्यक कदम का समर्थन करते हैं...

AIMPLB On Indo-Pak Tensions: भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बयान सामने आया है। उसने जनता, राजनीतिक दलों, सशस्त्र बलों और सरकार से एकजुट होकर इस संकट की घड़ी का सामना करने की अपील की है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने एक बयान में कहा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव को चिंता के नजरिए से देखता है। हम राष्ट्र और इसके लोगों की रक्षा के लिए उठाए गए हर आवश्यक कदम का समर्थन करते हैं और इस महत्वपूर्ण समय में जनता, राजनीतिक दलों, सशस्त्र बलों और सरकार से एकजुट होकर इन खतरों का सामना करने की अपील करते हैं।

AIMPLB

AIMPLB ने की शांति की अपील (फाइल फोटो)

कहा- निर्दोष नागरिकों की हत्या गंभीर चिंता का विषय

उन्होंने आगे कहा, आतंकवाद और निर्दोष नागरिकों की हत्या गंभीर चिंता का विषय है। इस्लामी शिक्षाओं, विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त सिद्धांतों और मानवीय मूल्यों में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए, देशों को द्विपक्षीय वार्ता और चर्चा के माध्यम से अपने मुद्दों को हल करना चाहिए। यह भी सच है कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है- खासकर जब परमाणु हथियार मौजूद हों, तो भारत और पाकिस्तान युद्ध का जोखिम नहीं उठा सकते।

End of Feed
Latest News

ARG vs ENG, 2nd Semi-Final, FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड के खिलाफ 85वें मिनट में धमाकेदार वापसी करके अर्जेंटीना ने की फाइनल में एंट्री, स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

फ्रांसिस्को डी मिरांडा से मारिया मचाडो तक: आखिर क्यों 250 साल से लैटिन अमेरिका के मामलों में दखल देता रहा है अमेरिका?

फीफा विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में हार के बाद फ्रांस में छाई निराशा, पेरिस में पुलिस और प्रशंसकों के बीच हुई झड़प

FIH हॉकी विश्व कप 2026: तैयारियों अंतिम रूप देने के लिए भारतीय टीमें कस रही हैं कमर,एक महीने से भी कम बचा है वक्त

मॉनसून बेरुख : कहीं धरती प्यासी, कहीं भारी वर्षा से उफनाईं नदियां, उत्तर में उमस का सितम; रथ यात्रा पर बादलों का साया!