देश

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की कस्टडी 6 जून तक बढ़ी गई, 10 अप्रैल को अमेरिका से लाया गया था भारत

Tahavvur Rana: दिल्ली की एक अदालत ने 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की हिरासत 6 जून तक बढ़ा दी है। राणा को हाल ही में अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था।

Image

तहव्वुर राणा की हिरासत 6 जून तक के लिए बढ़ाई गई

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tahavvur Rana: 26/11 मुंबई हमलों के कथित मास्टरमाइंड और आरोपी तहव्वुर राणा को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 6 जून 2025 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राणा को हाल ही में अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था।

बता दें इससे पहले एनआईए कोर्ट ने 26/11 के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की हिरासत को 12 दिन के लिए बढ़ा दिया था। 26/11 के मुंबई हमले में लगभग 174 लोगों की मौत हुई थी और 300 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस हमले को पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने अंजाम दिया था। तहव्वुर राणा पर आरोप था की उसने इस हमले की साजिश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

खबर अपडेट की जा रही है...

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें