युद्ध बॉलीवुड फिल्मों की तरह रोमांटिक नहीं, सीजफायर को लेकर सवाल उठाने वालों पर बरसे जनरल नरवणे

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचा है जिनमें वे बच्चे भी शामिल हैं जिन्होंने गोलाबारी देखी है और रात में शरण लेने के लिए भागना पड़ता है।

Ex Army Chief Narvane: पूर्व भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज नरवणे ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर उठ रहे सवालों की निंदा करते हुए कहा कि युद्ध रोमांटिक नहीं है और यह कोई बॉलीवुड फिल्म नहीं है। पुणे में रविवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि अगर आदेश दिया गया तो वह युद्ध के लिए जाएंगे, लेकिन कूटनीति उनकी पहली पसंद होगी।

Gen Naravane

पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे सीजफायर पर सवाल उठाने वालों पर बरसे

युद्ध के गिनाए नुकसान

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचा है जिनमें वे बच्चे भी शामिल हैं जिन्होंने गोलाबारी देखी है और रात में शरण लेने के लिए भागना पड़ता है। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके लिए यह आघात पीढ़ियों तक रहेगा। पोस्ट ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) नामक एक और चीज है। जिन लोगों ने भयानक दृश्य देखे हैं, वे 20 साल बाद भी पसीने से तरबतर हो उठते हैं और उन्हें मनोचिकित्सक की देखभाल की जरूरत होती है।

End of Feed