17 घंटे की मैराथन बैठक के बाद सुबह 4 बजे स्थगित हुई राज्यसभा, वक्फ बिल पर हुई 11 घंटे तक चर्चा

सदन की कार्यवाही गुरुवार (3 अप्रैल) को सुबह 11 बजे शुरू हुई थी और इस दौरान निर्धारित शून्यकाल और प्रश्नकाल शुरू हुआ। गुरुवार को दोपहर 1 बजे वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार हुआ। इसे शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे पारित किया गया।

RS Adjourns After Marathon 17-hour Sitting: ऊपरी सदन राज्यसभा में भी वक्फ संशोधन विधेयक को पारित कर दिया गया है। शुक्रवार को 17 घंटे की बैठक के बाद सुबह 4 बजे राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। वक्फ बिल पर कुल 11 घंटे तक चर्चा चली। आज सुबह 11 बजे फिर से कार्यवाही शुरू होगी। कार्यवाही स्थगित करने से पहले, सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि यह एक दुर्लभ अवसर है कि सदन सुबह 4.02 बजे विघटित हो रहा है और उसी दिन सुबह 11 बजे फिर से बैठेगा।

Rajya sabha

राज्यसभा की 17 घंटे लंबी बैठक

ऊपरी सदन में गुरुवार को पेश होने के बाद 11 घंटे चली चर्चा के बाद शुक्रवार तड़के विधेयक पारित हुआ। इसके पक्ष में 128 और विरोध में 95 मत पड़े। लोकसभा पहले ही इसे मंजूरी दे चुकी थी। इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ अधिनियम में संशोधन के जरिए वक्फ बोर्ड के ढांचे में बदलाव और कानूनी विवादों को कम करना है। विधेयक को पारित करने के लिए राज्यसभा की बैठक शुक्रवार रात 2:30 बजे के बाद तक चली।

End of Feed