राज्यसभा में वक्फ बिल पारित होने के बाद सांसदों ने क्या कहा, विपक्ष बोला-कानूनी लड़ाई आगे जारी रहेगी

Waqf Amendment Bill 2025 : राज्यसभा में वक्फ विधेयक पारित होने के बाद संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा कि इस संसद में जब कृषि कानून पारित हुए तो विपक्ष ने सरकार का सार्थक सहयोग किया। अच्छी बहस हुई लेकिन केवल संख्या बल के आधार पर अपनी बात मनवाना सही नहीं है।

Waqf Amendment Bill 2025 : करीब 12 घंटे की लंबी बहस और चर्चा के बाद वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा से भी पारित हो गया। बिल पर सत्ता पक्ष और विपक्ष की चर्चा आधी रात के बाद तक चली। चर्चा के बाद हुए मतविभाजन के बाद सांसद जब संसद से निकले तो सुबह के चार बज गए थे। संसद के दोनों सदनों से पारित हो जाने के बाद वक्फ बिल अब कानून बन जाएगा। बिल के पारित हो जाने के बाद विपक्ष के सांसदों ने कहा कि विधेयक रोकने के लिए उनके पास जरूरी आंकड़े नहीं थे लेकिन बहस के दौरान उन्होंने अपनी बात और विचार रखे। आगे वह इस विधेयक के खिलाफ अपना संवैधानिक और कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे।

sansad

राज्यसभा से भी पारित हुआ वक्फ संशोधन विधेयक।

कहीं कृषि कानून जैसा न हो हश्र-मनोज झा

राज्यसभा में वक्फ विधेयक पारित होने के बाद संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कहा कि इस संसद में जब कृषि कानून पारित हुए तो विपक्ष ने सरकार का सार्थक सहयोग किया। अच्छी बहस हुई लेकिन केवल संख्या बल के आधार पर अपनी बात मनवाना सही नहीं है। वक्फ बिल को लेकर लोगों के मन में कई तरह से संदेह हैं। यदि ये संदेह दूर नहीं हुए तो वक्फ विधयेक का हश्र भी कृषि कानूनों जैसा हो सकता है।

End of Feed