देश

Putin India Visit: एक साल में दूसरी बार भारत आ रहे पुतिन, जानिए क्या है वजह; कितने दिनों का है दौरा?

Putin India Visit: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्स लेंगे। क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने दक्षिण अफ्रीका स्थित रूसी दूतावास के ट्वीट में यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति पुतिन इससे पहले दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे।

Image

पुतिन सितंबर महीने में भारत आ रहे। Russian Embassy in South Africa X handle

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल सितंबर में भारत का दौरा करेंगे। रूस के राष्ट्रपति के अंतरराष्ट्रीय मामलों के सलाहकार यूरी उशाकोव ने पुष्टि की है कि पुतिन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 'ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे। भारत इस साल ब्रिक्स समूह की अध्यक्षता कर रहा है और सितंबर में इस वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है।

रूसी सरकारी समाचार एजेंसी 'तास' के अनुसार, क्रेमलिन के सहायक उशाकोव ने यह भी जानकारी दी कि इस शिखर सम्मेलन के इतर राष्ट्रपति पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है।

क्या है ब्रिक्स सम्मेलन का महत्व?

बता दें कि ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन एक सालाना बैठक है, जहां ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ इस संगठन में शामिल हुए नए सदस्य देशों के शीर्ष नेता जुटते हैं। इस महत्वपूर्ण मंच पर वैश्विक शासन, व्यापार, आर्थिक सहयोग और भू-राजनीतिक (Geopolitical) मुद्दों पर गहन चर्चा होती है। यह सम्मेलन दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को अपनी नीतियों में तालमेल बिठाने और वैश्विक मुद्दों पर एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने का एक बड़ा अवसर देता है।

वर्तमान में 11 प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का यह महासंगठन दुनिया की लगभग 49.5 प्रतिशत आबादी, 40 प्रतिशत जीडीपी और 26 प्रतिशत वैश्विक व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है, जिससे नई दिल्ली में होने जा रही इस शिखर बैठक पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई हैं।

दिसंबर में भारत का किया था दौरा

राष्ट्रपति पुतिन इससे पहले दिसंबर 2025 में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे। उनके इस आगामी दौरे से ठीक पहले, इसी महीने की शुरुआत में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने नई दिल्ली में ब्रिक्स सदस्य देशों के दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लिया था, जिसने इस मुख्य शिखर सम्मेलन की जमीन तैयार की है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित