देश

भारत-इथियोपिया के बीच राजनयिक पासपोर्ट पर वीजा छूट लागू

भारत और इथियोपिया ने 15 जनवरी 2026 से राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए आपसी वीजा छूट लागू कर दी है, जिससे अब दोनों देशों के राजनयिक बिना वीजा यात्रा कर सकेंगे।

Image

भारत–इथियोपिया के बीच राजनयिक पासपोर्ट पर वीजा छूट लागू (फोटो- @IndiaInEthiopia)

भारत और इथियोपिया सरकार ने राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए आपसी वीजा छूट समझौते को 15 जनवरी 2026 से लागू कर दिया है। इसके तहत अब दोनों देशों के राजनयिक पासपोर्ट धारक बिना वीजा यात्रा कर सकेंगे।

यह फैसला भारत और इथियोपिया के बीच रिश्तों में एक अहम कदम माना जा रहा है। इससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संपर्क और सहयोग को मजबूती मिलेगी।

यह समझौता दिसंबर 2025 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे के बाद लागू किया गया है। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद ने दोनों देशों के रिश्तों को रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) के स्तर तक बढ़ाया था।

यह समझौता भारत और इथियोपिया की दक्षिण–दक्षिण सहयोग की साझा सोच को दर्शाता है और भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करेगा।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article