देश

Ram Rahim Honeypreet Video: हनीप्रीत ने राम रहीम के साथ हाथ पकड़कर काटा केक, बोली-'जिंदगी नही होती इतनी खूबसूरत अगर...

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 14, 2023, 06:45 PM IST

हनीप्रीत के 1 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पर सेलिब्रेशन मनाया गया इस मौके पर राम रहीम का हाथ पकड़कर हनीप्रीत ने केक काटा और बोली- कहा- जिंदगी नही होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप न मिलते, फक्र मुझे होता है आपकी रहमत पर, लोग जब मुझे आपकी बेटी कहते हैं।

Ram Rahim Honeypreet video: हनीप्रीत ने बाबा राम रहीम के साथ हाथ पकड़कर काटा केक, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर 1 मिलियन (10 लाख) फ़ॉलोअर्स होने की खुशी मनाई, इस मौके पर अलग ही अंदाज़ में नज़र आई हनीप्रीत इंसा, रेड और गोल्डन कलर के बैलून भी छोड़े, बाबा राम रहीम के हाथों से केक खाकर आशीर्वाद लेते नजर आई हनीप्रीत।

डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन फॉलोअर हो गए हैं, राम रहीम और हनीप्रीत ने यूपी के बरनावा आश्रम में इस मौके को सेलिब्रेट किया, दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़कर केक काटा, राम रहीम ने हनीप्रीत को केक खिलाया और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद भी दिया।

हनीप्रीत ने वीडियो में कहा- जिंदगी नही होती इतनी खूबसूरत....

डेरा प्रमुख राम रहीम की मुँहबोली बेटी है हनीप्रीत इंसा, इस दौरान हनीप्रीत ने वीडियो में कहा- जिंदगी नही होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप न मिलते, फक्र मुझे होता है आपकी रहमत पर, लोग जब मुझे आपकी बेटी कहते है, 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर अपने बागपत के बरनावा डेरा आश्रम में गुरमीत राम रहीम रुका है।

पेरोल के दौरान हनीप्रीत को रूह दीदी नाम दिया था

हनीप्रीत ने कहा-किस तरह करूं शुक्रिया, अल्फाज नहीं होते। जिंदगी न होती इतनी खूबसूरत अगर पापा आप ना मिलते। पापा हम आपकी शिक्षाओं पर ऐसे ही चलते रहें। फख्र मुझे होता है आप की रहमत पर, लोग जब मुझे बेटी आपकी कहते हैं। गौरतलब है कि राम रहीम ने पिछली पेरोल के दौरान हनीप्रीत को रूहदी यानी रूह दीदी नाम दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article