बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर हिंसा, 6 लोगों की मौत, आरक्षण व्यवस्था पर क्यों मचा हंगामा?

चार प्रमुख शहरों में अर्धसैनिक बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों को बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पूर्व सैकड़ों पुलिसकर्मी रात भर देश भर के सार्वजनिक विश्वविद्यालय परिसरों में तैनात रहे।

Violence in Bangladesh Over Reservation: सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बांग्लादेश के प्रमुख शहरों में भारी हंगामा मचा हुआ है और मोतौं का सिलसिला जारी है। आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच हुई झड़प में मंगलवार को तीन छात्रों सहित कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों को मंगलवार को चार प्रमुख शहरों में अर्धसैनिक बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों को बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पूर्व सैकड़ों पुलिसकर्मी रात भर देश भर के सार्वजनिक विश्वविद्यालय परिसरों में तैनात रहे।

बीजीबी के जवानों को बुलाना पड़ा

पुलिस और मीडिया ने राजधानी ढाका और उत्तरपूर्वी बंदरगाह शहर चट्टोग्राम में दो और लोगों की मौत होने की सूचना दी है, जबकि इससे पहले राजधानी ढाका, चट्टोग्राम और उत्तर पश्चिमी रंगपुर में चार लोग की मौत हुई थी। खबरों के अनुसार के अनुसार मृतकों में कम से कम तीन छात्र हैं। अधिकारियों को मंगलवार को चार प्रमुख शहरों में अर्धसैनिक बल बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के जवानों को बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा। इससे पूर्व सैकड़ों पुलिसकर्मी रात भर देश भर के सार्वजनिक विश्वविद्यालय परिसरों में तैनात रहे।

End of Feed