इस्लाम के नाम पर की गई हिंसा मजहब के खिलाफ साजिश, पहलगाम आतंकी हमले पर आया मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी का बयान

Pahalgam Terror Attack: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पहलगाम आतंकी हमले को इस्लाम और इंसानियत दोनों के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि टूरिस्टों का नाम पूछकर उन्हें निशाना बनाना इस्लाम की तालीम के सरासर खिलाफ है।

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस्लामिक रिसर्च सेंटर के निदेशक और अखिल भारतीय तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के महासचिव और अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे इस्लाम और इंसानियत दोनों के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि टूरिस्टों का नाम पूछकर उन्हें निशाना बनाना इस्लाम की तालीम के सरासर खिलाफ है और ऐसा कोई मजहब नहीं जो इस तरह की हिंसा की इजाजत देता हो। यह घटना इस्लाम को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसे आतंकी संगठन अंजाम दे रहे हैं।

Pahalgam Terrorist Attack

आतंकवादियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि दोबारा कोई इस्लाम के नाम पर ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे- बरेलवी

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा जैसे संगठन इस्लाम के नाम पर काम कर रहे हैं, लेकिन इनका इस पाक मजहब से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि यह तमाम संगठन इस्लाम को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा हैं और इनके पीछे पाकिस्तान की सरपरस्ती है। पाकिस्तान लगातार ऐसे संगठनों को पनाह देता आया है और आतंकवाद को संरक्षण देने में उसकी भूमिका किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (UNO) में उठाए ताकि पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने उजागर हो सके।

End of Feed