देश

भारत इसे कभी नहीं भूलेगा- पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के बाद बोले कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत से पूरे देश में शोक का माहौल है। पूरे देश में मातम छा गया है। पीएम और गृह मंत्री समेत कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल ने श्रद्धांजली दी है।

Image

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने के बाद बोले कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

Photo : Twitter

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बड़े आतंकी हमले से पूरे देश में शोक का माहौल है। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि मंगलवार (22 अप्रैल 2025) दोपहर करीब 3 बजे बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे आकंतवादियों ने पर्यटकों पर गोलीबारी कर दी। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और पश्चिम बंगाल के लोगों की सबसे अधिक मौत हुई है। पीएम मोदी समेत कई राजनेताओं द्वारा आतंकी हमले की निंदा करते हुए मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है। कांग्रेस के नेता केसी वेणुगोपाल (अलप्पुझा एमपी) ने आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजली दी है।

उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए एक पोस्ट भी शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा की "चारों तरफ दुख का माहौल था। इस हमले में परिवार बिखर गए हैं। मासूमों की जिंदगियां खत्म हो गई है। सपने खिलने से पहले ही बुझ गए।" केसी वेणुगोपाल ने लिखा कि "वहां खड़े होकर, दर्द और सन्नाटे के बीच, कोई भी व्यक्ति आतंक की क्रूरता और मानवता पर उसके द्वारा लगाए गए असहनीय बोझ को महसूस किए बिना नहीं रह सकता।" उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि "हमें न केवल शोक में बल्कि हिंसा और आतंक के खिलाफ अपने अडिग संकल्प में भी एकजुट होना चाहिए।" इस हमले में जान गवाने वाले परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा 'भारत इसे कभी नहीं भूलेगा'।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article