देश

इस्लाम के नाम पर की गई हिंसा मजहब के खिलाफ साजिश, पहलगाम आतंकी हमले पर आया मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी का बयान

Pahalgam Terror Attack: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने पहलगाम आतंकी हमले को इस्लाम और इंसानियत दोनों के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि टूरिस्टों का नाम पूछकर उन्हें निशाना बनाना इस्लाम की तालीम के सरासर खिलाफ है।

Image

आतंकवादियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि दोबारा कोई इस्लाम के नाम पर ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे- बरेलवी

Photo : Twitter

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इस्लामिक रिसर्च सेंटर के निदेशक और अखिल भारतीय तंजीम उलमा-ए-इस्लाम के महासचिव और अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने इसे इस्लाम और इंसानियत दोनों के खिलाफ साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि टूरिस्टों का नाम पूछकर उन्हें निशाना बनाना इस्लाम की तालीम के सरासर खिलाफ है और ऐसा कोई मजहब नहीं जो इस तरह की हिंसा की इजाजत देता हो। यह घटना इस्लाम को बदनाम करने की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, जिसे आतंकी संगठन अंजाम दे रहे हैं।

मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि आईएसआईएस, लश्कर-ए-तैयबा और अल-कायदा जैसे संगठन इस्लाम के नाम पर काम कर रहे हैं, लेकिन इनका इस पाक मजहब से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने दो टूक कहा कि यह तमाम संगठन इस्लाम को बदनाम करने की साजिश का हिस्सा हैं और इनके पीछे पाकिस्तान की सरपरस्ती है। पाकिस्तान लगातार ऐसे संगठनों को पनाह देता आया है और आतंकवाद को संरक्षण देने में उसकी भूमिका किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने मांग की कि भारत सरकार इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र (UNO) में उठाए ताकि पाकिस्तान का असली चेहरा दुनिया के सामने उजागर हो सके।

हाफिज सईद जैसे आतंकियों को पाकिस्तान दे रहा संरक्षण- बरेलवी

मौलाना ने कहा कि हाफिज सईद जैसे आतंकियों को पाकिस्तान ने संरक्षण दे रखा है, और लश्कर जैसे संगठन वहीं से ऑपरेट करते हैं। यह हमला उसी सिलसिले की एक कड़ी है और साफ तौर पर यह दिखाता है कि पाकिस्तान इस क्षेत्र में शांति नहीं चाहता। मौलाना ने कहा कि यह एक सोची-समझी साजिश है जिसका उद्देश्य भारत को अस्थिर करना और समाज में भय पैदा करना है। खासतौर से यह घटना इस मायने में और भी निंदनीय है कि इसमें धर्म के आधार पर लोगों को टारगेट किया गया। किसी के नाम और धर्म पूछकर उसे जान से मार देना न सिर्फ मानवता के खिलाफ है बल्कि इस्लाम के मूल संदेश के भी विरुद्ध है। मौलाना ने कहा कि भारत का मुसलमान इस घटना से बेहद आहत है और वह पीड़ित परिवारों के साथ पूरी हमदर्दी रखता है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो और आतंकवादियों को ऐसा सबक सिखाया जाए कि दोबारा कोई इस्लाम के नाम पर ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि एक दिन वह समय जरूर आएगा जब पाक अधिकृत कश्मीर से भी तिरंगा लहराएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article