देश

ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी में 1.50 करोड़ रुपये नकद बरामद

भ्रष्टाचार निरोधक सतर्कता विभाग की टीम ने बुधवार को ओडिशा सरकार के अधिकारी शांतनु महापात्र के घर पर छापेमारी के दौरान करीब 1.5 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। महापात्रा से जुड़े लोगों के घरों की भी तलाशी ली जा रही है।

Image

छापे में 1.5 करोड़ बरामद (फाइल फोटो)

1.5 Crore in Cash Seized in Odisha: ओडिशा विजिलेंस ने मलकानगिरी जिले में जलग्रहण परियोजना के डिप्टी डायरेक्टर शांतनु महापात्र के घर पर छापा मारकर बड़ी रकम बरामद की है। इस छापेमारी में अब तक 1.50 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए, जो ज्यादातर 500 रुपये के नोटों में थे। विजिलेंस को शक था कि शांतनु महापात्र के पास आय से अधिक संपत्ति है। इसी आधार पर विजिलेंस के विशेष न्यायाधीश, जयपुर से सर्च वारंट लेकर उनके ठिकानों पर छापेमारी की गई।

सात स्थानों पर छापेमारी

विजिलेंस टीम ने सात स्थानों पर छापेमारी की उनमें जयपुर में शांतनु महापात्र का तीन मंजिला घर, मलकानगिरी में सहायक कृषि अभियंता मोहन मंडल का घर, मलकानगिरी में डाटा एंट्री ऑपरेटर बिस्वजीत मंडल का घर, मलकानगिरी में अनुबंधित कर्मचारी अमियाकांत साहू का घर, मलकानगिरी में महापात्र का ऑफिस, कट्टक के बलिसाही, नुआपाड़ा में उनके पैतृक घर और भुवनेश्वर के भीमटांगी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में उनके रिश्तेदार का घर शामिल है।

छापेमारी में कई अफसर शामिल

इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए दो एडिशनल एसपी, चार डीएसपी, 10 इंस्पेक्टर, छह एएसआई शामिल थे। विजिलेंस अधिकारियों ने छापे के दौरान दस्तावेजों की भी जांच की, जिससे और जानकारी सामने आ सकती है। विजिलेंस की टीम जब्त किए गए कैश और दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article