केजरीवाल के 'शीशमहल' बनाने में शामिल इंजीनियर्स को मिला नोटिस, 'गड़बड़झाले' पर अब देना हो जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 10:14 AM IST

सतर्कता निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की मरम्मत में नियमों के कथित ‘‘घोर उल्लंघन’’ को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीब्ल्यूडी) के सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल अपने सरकारी घर को लेकर फंसते दिख रहे हैं। सतर्कता विभाग ने अब उन इंजीनियरों को नोटिस भेजा है, जो इस रेनोवेशन में शामिल थे। उनसे इस मामले पर जवाब मांगा गया है।

operation sheeshmahal

सतर्कता निदेशालय ने केजरीवाल के आवास की मरम्मत पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को नोटिस जारी किया

सात अधिकारियों को नोटिस

सतर्कता निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास की मरम्मत में नियमों के कथित ‘‘घोर उल्लंघन’’ को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग (पीब्ल्यूडी) के सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पीब्ल्यूडी के संबंधित मुख्य अभियंताओं और अन्य अधिकारियों को अपने कार्यों के बारे में बताने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

End of Feed