वियतनाम नौका हादसा: 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे, गृह राज्यों के लिए किए गए रवाना

वियतनाम नौका हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर वियतनाम एयरलाइंस की फ्लाइट VN979 से मुंबई पहुंच गए। एयरपोर्ट पर जरूरी औपचारिकताओं के बाद सभी शवों को उनके गृह राज्यों और पैतृक स्थानों के लिए रवाना किया जा रहा है, ताकि उनका अंतिम संस्कार कराया जा सके।

Vietnam Boat Accident: वियतनाम में हुए भीषण नौका हादसे में जान गंवाने वाले 15 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर मंगलवार (14 जुलाई) को मुंबई पहुंच गए। इन शवों को वियतनाम एयरलाइंस की विशेष फ्लाइट VN979 से लाया गया और मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां से अब इन्हें संबंधित राज्य सरकारों के समन्वय से उनके गृह राज्यों में भेजा जा रहा है, ताकि परिजन उनका अंतिम संस्कार कर सकें।

veitnam accident

वियतनाम नौका हादसे के मृतकों के पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचे

इन शहरों में भेजे जा रहे हैं पार्थिव शरीर

मुंबई एयरपोर्ट पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, शवों को उनके अंतिम गंतव्य तक भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इनमें चेन्नई, हैदराबाद, तिरुवनंतपुरम और कोयंबटूर जैसे शहर शामिल हैं। संबंधित राज्य सरकारें और स्थानीय प्रशासन परिजनों तक शवों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए समन्वय कर रहे हैं। इससे पहले 13 जुलाई को भारतीय दूतावास ने बताया था कि हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh) से 15 भारतीयों के शवों को लेकर फ्लाइट रवाना हो चुकी है।

End of Feed