Rashtravad : हेट स्पीच पर हिंसा सुनियोजित साजिश थी? बच्चों को बनाया गया ढाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 06:38 PM IST

Rashtravad : पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के 9 राज्यों में हिंसा हुई थी। अब सवाल उठता है कि ये हिंसा सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी?

Rashtravad : कल जुमे के दिन देश के 9 राज्यों में हिंसा हुई थी। ये हिंसा हेट स्पीच के नाम पर हुई। पहले तो कहा गया कि ये विरोध प्रदर्शन अचानक हुआ लेकिन अब तस्वीर साफ हो रही है कि ये हिंसा सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी। जिसमें बच्चों को ढाल बनाकर पत्थरबाजी कराना। गली और छत से पत्थर फेंककर गुरिल्ला वॉर करना। जुमे की नमाज के नाम पर व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भीड़ जुटाना और बाहर से लोग बुलाकर हिंसा आगजनी करना शामिल था। ये हम नहीं बल्कि प्रयागराज और सहारनपुर की पुलिस कह रही है और यही कुछ झारखंड बंगाल जैसे देश के दूसरे राज्यों में भी हुआ है हालांकि वहां, अब तक साजिश की बात पुलिस ने नहीं कही है लेकिन यूपी में कैसे साजिश रची गई। ये हम आपको शहर दर शहर बताने की कोशिश करेंगे।

सबसे पहले प्रयागराज में हुई हिंसा पर बड़ा खुलासा करते हैं। 

आस्था का नाम लेकर हिंसा। बच्चों को ढाल बनाया। गुरिल्ला वॉर किया। गली-छत से पत्थरबाजी की। CAA आंदोलन करने वाले शामिल थे। AIMIM नेताओं का हाथ।  बिरयानी का ठेला लगाने वाले दोषी। ये सारी बातें, सारे खुलासे पुलिस ने किये हैं।

प्रयागराज की तरह ही सहारनपुर में हुई हिंसा भी कुछ इसी स्टाइल में की गई थी।

रोज से ज्यादा नमाजियों की भीड़ जुटाई गई। वायरल मैसेज से भीड़ जुटाने का शक है। हिंसा में खास ड्रेस कोड का इस्तेमाल किया गया। ऐसी भी खबरें है कि नीली टोपी, काला कपड़ा पहने कई लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। गलियों में हिंसा की प्लान बनाया गया। कुछ लोगों के पास से हथियार भी मिले। प्रदर्शन करने के लिए काफी पोस्टर छपवाए गए थे।

रांची में कैसी साजिश सामने आ रही है।

यहां अचानक से पथराव शुरू हुआ। यहां भी बच्चों को ढाल बनाया। आगजनी और फायरिंग की गई। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। बाहर से काफी संख्या में लोगों को बुलाने का शक है। पुलिस पर टारगेटेड पथराव किया गया। रोकने पर भीड़ और आगे बढ़ी।

इसी लिए राष्ट्रवाद में हम सवाल पूछ रहे हैं:-

बच्चों को बनाया ढाल, शहर-शहर बवाल ?

नीली टोपी, काला कपड़ा..हिंसा का ड्रेस टूल ?

दूसरा शुक्रवार, 9 राज्यों में 'गुरिल्ला वॉर' ?

हेट स्पीच पर साजिश की नई क्रोनोलॉजी ?

हेट स्पीच पर हल्ला, पत्थरबाजी पर चुप्पी ?
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!