देश

Operation Sindoor का नया वीडियो आया सामने, सैनिक बोला 'वो गुस्सा नहीं लावा था, अब उनकी पीढ़ियां रखेंगी याद'; देखें पूरा Video

Operation Sindoor: भारतीय सेना की पश्चिमी कमान ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर का एक वीडियो पोस्ट किया। क्लिप के कैप्शन में लिखा गया है कि योजना बनाई, प्रशिक्षण दिया और निष्पादित किया और साथ ही लिखा है कि न्याय किया गया। सेना की पश्चिमी कमान द्वारा एक्स पर साझा किए गए वीडियो में भारतीय सेना के जवान सैन्य पोशाक और हथियारों से लैस दिखाई दे रहे हैं। सेना के एक जवान को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए एक सबक था , जिसे उसने दशकों तक नहीं सीखा था। ये शुरुआत पहलगाम आंतकी हमले से हुई, गुस्सा नहीं लावा था। दिमाग में बस एक ही बात, अबकी बार ऐसा सबक सिखाएंगे कि इनकी पीढ़िया याद रखेगी।

Image

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो किया जारी

Photo : ANI

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर का नया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। भारतीय सेना की पश्चिमी कमान की ओर से जारी वीडियो में सेना के एक जवान ने कहा कि ये शुरुआत पाकिस्तान पहलगाम आतंकी हमले से शुरू हुई, जो कि गुस्सा नहीं लावा था। वीडियो में सेना के जवान ने कहा कि दिमाग में बस एक ही बात थी कि अबकी बार ऐसा जवाब देंगे कि इनकी पीढ़ियां याद रखेंगी, ये बदले की भावना नहीं, न्याय था। 9 मई रात को तकरीबन 9 बजे दुश्मन की फोर्स ने सीजफायर का उल्लंघन किया। इन सभी पोस्ट्स को भारतीय सेना ने मिट्टी में मिला दिया। जवान ने कहा है कि दुश्मन अपनी पोस्ट छोड़कर भागता नजर आया।

वीडियो में भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से जब सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा था, भारतीय चौकियों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों को भी टारगेट किया जा रहा था। इसका वीडियो वेस्टर्न कमांड इंडियन आर्मी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया। इस हफ्ते की शुरुआत में भारतीय सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने जम्मू क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कई स्थानों का दौरा किया और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैनिकों की सटीक और दंडात्मक प्रतिक्रिया की सराहना की।

Operation Sindoor

Operation Sindoor

पहलगाम हमले में गई थी 26 लोगों की जान

पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसके बाद से ही देश में पाकिस्तान के इस कायराना हरकत से गुस्सा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी कि आतंक और आतंक के आकाओं को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के एयरबेस और डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया था। सेना की इस बहादुरी के लिए देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को गुजरात के भुज रुद्र माता वायुसेना स्टेशन के दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत का ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब सही समय आएगा तो हम पूरी फिल्म दुनिया को दिखाएंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें