पत्थर-अंडे फेंके गए, सुरक्षा हटाई गई; हमले के एक दिन बाद अभिषेक बनर्जी बोले- मैं राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार

सोशल मीडिया पर जारी संदेश में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज मैं राजनीतिक हिंसा और राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार बनकर खड़ा हूं। उन्होंने घटना के बाद चिंता जताने और समर्थन देने के लिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन का आभार भी व्यक्त किया।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में टीएमसी सांसद पर हमले के बाद सियासत तेज हो गई है।हमले के एक दिन बाद तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने खुद को राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राजनीतिक हिंसा का सहारा लिया जा रहा है।

अभिषेक बनर्जी पर हमला।

अभिषेक बनर्जी पर हमला। (फोटो- पीटीआई)

राहुल-अखिलेश और हेमंत का जताया आभार

रविवार को सोशल मीडिया पर जारी संदेश में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि आज मैं राजनीतिक हिंसा और राज्य प्रायोजित आतंकवाद का शिकार बनकर खड़ा हूं। उन्होंने घटना के बाद चिंता जताने और समर्थन देने के लिए राहुल गांधी, अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन का आभार भी व्यक्त किया।

End of Feed