देश

अबूझमाड़ के बच्चों के मलखंभ ने उपराष्ट्रपति को किया मंत्रमुग्ध, दिल्ली में खास आमंत्रण का दिया आश्वासन

अबूझमाड़ के बच्चों ने राज्योत्सव में आज अपने मलखंभ का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि कार्यक्रम देख रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने फिर मंच पर जाकर टीम के सबसे छोटे बच्चे को अपनी गोद में उठा लिया।

Image

मलखंभ के अद्भुत प्रदर्शन से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ प्रभावित

अबूझमाड़ के बच्चों ने आज राज्योत्सव में अपने मलखंभ के अद्भुत प्रदर्शन से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को इतना प्रभावित किया कि उन्होंने मंच पर जाकर टीम के सबसे छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया। उपराष्ट्रपति के स्नेह से बच्चे भी अभिभूत हो गए। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण है कि हम दिल्ली जाकर देश के भव्य स्मारकों को देखेंगे।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए बच्चों को बधाई देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि वह सभी बच्चों को दिल्ली ले जाएंगे, जहाँ उन्हें संसद भवन, वार मेमोरियल और पीएम संग्रहालय दिखाया जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने बच्चों का संसद टीवी पर साक्षात्कार कराने का भी आश्वासन दिया। उपराष्ट्रपति के इस स्नेह और प्रोत्साहन से बच्चे भी उत्साहित हो गए और इसे अपने लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article