Vibrant Gujarat Global Summit 2024: सीएम भूपेंद्र पटेल ने मुंबई में उद्योगपतियों के साथ की वन-टू-वन बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 11, 2023, 01:34 PM IST

Vibrant Gujarat Global Summit 2024: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने एक दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के संदर्भ में बुधवार को मुंबई में अग्रणी उद्योग संचालकों के साथ वन-टू-वन बैठकों का उपक्रम शुरू किया है।

Vibrant Gujarat Global Summit 2024: गुजरात मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने एक दिवसीय मुंबई दौरे के दौरान वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के संदर्भ में बुधवार को मुंबई में अग्रणी उद्योग संचालकों के साथ वन-टू-वन बैठकों का उपक्रम शुरू किया है। इस वन-टू-वन मुलाकात बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान L&T के चेयरमैन ने समूह के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, निर्माण कार्य और उत्पादन क्षेत्र में बेजोड़ क्षमता रखने वाला 80 वर्षों से भी पुराना औद्योगिक समूह है। L&T कंस्ट्रक्शन कंपनी देश की पहली हाई-स्पीड रेल, मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल के कुछ विभागों का क्रियान्वयन कर रहा है।

Vibrant Gujarat Global Summit 2024, CM Bhupendra Patel

Vibrant Gujarat Global Summit 2024: गुजरात से सीएम भूपेंद्र पटेल नें उद्योगपतियों के साथ की बैठक

उन्होंने बताया कि कंपनी ने सूरत के निकट हजीरा में K9 वज्र टैंक का निर्माण किया है। इसके अलावा, हजीरा में ही अल्कलाइन इलेक्ट्रोलिसिस प्रोसेस आधारित ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन भी शुरू किया है और कंपनी ने इसके लिए 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

End of Feed