Shahid Latif killed : भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहिद लतीफ पाकिस्तान में मारा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक अज्ञात हमलावरों ने सियालकोट में लतीफ की गोली मारकर हत्या कर दी। वह दो जनवरी 2016 को पठानकोट में हुए हमले का मास्टरमाइंड था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने यूएपीए के तहत लतीफ को भगोड़ा घोषित कर रखा था। वह जम्मू-कश्मीर में कई बड़े हमलों का मास्टर माइंड था।
जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था लतीफ
41 वर्षीय लतीफ प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था। दो जनवरी 2016 को पठानकोट में हुए हमले को इसने चार आतंकवादी भेजे और सियालकोट से हमले को हैंडल किया। नवंबर 1994 में लतीफ यूएपीए के तहत गिरफ्तार हुआ। कोर्ट में सुनवाई के बाद इसे सजा सुनाई गई। जेल की सजा पूरी होने पर इसे साल 2010 वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान को सुपुर्द कर दिया गया। लतीफ पर 1999 में भारतीय विमान को हाइजैक करने का आरोप था। एनआईए के मुताबिक पाकिस्तान पहुंचने के बाद लतीफ आतंकी गतिविधियों में दोबारा संलिप्त हो गया।
