विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: पीएम मोदी ने देश के विभाजन के दौरान जान गंवाने वालों को किया याद

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 14, 2023, 11:18 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया।

Vibhajan Vibhishika Smrti Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 में हुए भारत के विभाजन और उस दौरान हुए लोगों के कष्ट और संघर्ष को याद करते हुए उन लोगों को नमन किया है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया था। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1947 में धर्म के आधार पर हुए देश के विभाजन को भारत के इतिहास में एक काला अध्याय करार दिया है।

पीएम मोदी ने किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन भारतवासियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने का अवसर है, जिनका जीवन देश के बंटवारे की बलि चढ़ गया। इसके साथ ही यह दिन उन लोगों के कष्ट और संघर्ष की भी याद दिलाता है, जिन्हें विस्थापन का दंश झेलने को मजबूर होना पड़ा। ऐसे सभी लोगों को मेरा शत-शत नमन।

End of Feed