VB-G RAM G Act के तहत ग्रामीण रोजगार योजना में शिकायतों का 15 दिन में होगा निपटारा, नए नियम जारी

VB-G RAM G Act के तहत ग्रामीण रोजगार योजना में शिकायत निवारण के नए नियम जारी किए गए हैं। अब शिकायतों का 15 दिनों के भीतर निपटारा करना अनिवार्य होगा।

केंद्र सरकार ने VB-G RAM G अधिनियम, 2025 के तहत शिकायत निवारण के लिए नियम अधिसूचित किए हैं। इन नियमों के अनुसार,ग्रामीण रोजगार योजना के क्रियान्वयन से जुड़ी शिकायतों का समाधान 15 दिनों के भीतर किया जाना अनिवार्य है। यदि तय समय-सीमा के भीतर शिकायत का समाधान नहीं होता है, तो उसे उच्च स्तर पर भेजा (escalate किया) जाएगा।

VB-G RAM G Act

ग्रामीण रोजगार योजना में शिकायतों का 15 दिन में होगा निपटारा

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार, 'विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) शिकायत निवारण नियम, 2026' के तहत राज्य सरकारों को ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर तीन-स्तरीय व्यवस्था स्थापित करनी होगी।

End of Feed