राहुल की 'ना' के बाद अब अलग पार्टी बनाएंगे वरुण गांधी? तैयारियों से लग रही अटकलें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 18, 2023, 03:32 PM IST

Varun Gandhi: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब राहुल गांधी से वरुण गांधी को लेकर सवाल किया गया था, तब उन्होंने कहा था कि दोनों की विचारधारा अलग-अलग है। कांग्रेस में आने पर उनके लिए मुश्किल हो सकती है। वरुण काफी दिनों से बीजेपी के खिलाफ लिखते और बोलते रहे हैं।

Varun Gandhi: बीजेपी से सांसद वरुण गांधी के बारे में अटकलें हैं कि अब वो अपनी पार्टी बना सकते हैं। भाजपा से बगावती तेवर अपना चुके वरुण गांधी, राहुल गांधी के चचेरे भाई हैं और कांग्रेस में भी उनके जाने की बात कही जा रही थी।

varun gandhi

भाजपा छोड़ सकते हैं वरुण गांधी

राहुल की 'ना'

राहुल गांधी वरुण गांधी को पार्टी में लेने से एक तरह से मना कर चुके हैं। कांग्रेस में वरुण के आने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था कि दोनों की विचारधारा अलग है। कांग्रेस में आने पर वरुण को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

End of Feed