देश

अभी थोड़े दिन रुकिए, मोदी की हवा है, नीतीश ने कैसे लोगों को 3 बार दिया धोखा, प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 10:11 PM IST

जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraj Padyatra) के दौरान प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने गोपालगंज में एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे नीतीश कुमार ने लोगों को तीन बार धोखा दिया।

Image

जन सुराज पदयात्रा पर प्रशांत किशोर

Photo : Twitter

गोपालगंज में जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraj Padyatra) के दौरान प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बड़ा खुलासा किया। नीतीश कुमार पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने तीन-तीन बार लोगों को ठगा है। सबसे पहले 2015 में छोड़कर भागे। फिर उसके बाद हमने 2019 में दो एमपी के जदयू को 17 एमपी का सीट दिलवाया, भाजपा को बिना लड़े हुए 30 से घटाकर 17 कर दिया।

प्रशांत किशोर ने कहा उस समय पार्टी में हम दूसरे स्थान पर थे, पार्टी में ये तय हुआ था कि लोकसभा के बाद हम बीजेपी का साथ छोड़ देंगे, लेकिन जब मोदी जी जीत कर आ गए तो नीतीश कुमार हमको ही समझाने लगे कि अभी लग रहा है मोदी जी की हवा है, अभी रुकिए थोड़े दिन और रुका जाए भाजपा में, ये दूसरा धोखा था।

तीसरा धोखा CAA-NRC को लेकर किया। पार्टी में तय हुआ था कि हम लोग इसके विरोध में हैं, और पार्लियामेंट में जाकर मोदी जी के पक्ष में यानी CAA-NRC के पक्ष में जाकर वोट कर दिए। जनता से पूछते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अब आप ही लोग बताएं अब नीतीश कुमार पर कितना भरोसा करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article