बर्फीली वादियों में दौड़ेगी वंदे भारत, कश्मीर को रामेश्वरम से जोड़ेगी ये हाईटेक ट्रेन

Vande Bharat Express: पीएम मोदी अगले कुछ दिनों में कश्मीर के चिनाव ब्रिज अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे इसके बाद जल्द ही वंदे भारत ट्रेन जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में दौड़ती नजर आएगी। यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि तकनीक और प्रकृति का वह संगम है जो सफर को रोमांचक बना देगा।

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में कश्मीर के चिनाव ब्रिज अंजी ब्रिज का उद्घाटन करेंगे इसके साथ ही वंदे भारत एक्स्प्रेस की शुरुआत वादियों मे होगी। जल्द ही वंदे भारत ट्रेन जम्मू-कश्मीर की हसीन वादियों में दौड़ती नजर आएगी। यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि तकनीक और प्रकृति का वह संगम है जो सफर को रोमांचक बना देगा। जैसे ही ट्रेन कश्मीर की पहाड़ियों से गुजरेगी, यात्रियों को चारों ओर फैली हरियाली, बर्फीली चोटियां और सेब के बागानों का अनुपम नजारा देखने को मिलेगा।

Vande Bharat Train

जम्मू-कश्मीर की बर्फीली वादियों में जल्द चलगी वंदे भारत ट्रेन

तकनीक का कमाल, सुरक्षा की मिसाल

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा 'मेक इन इंडिया' के तहत निर्मित यह वंदे भारत ट्रेन अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित है। इसका निर्माण विशेष रूप से कश्मीर की कठिन जलवायु को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यह ट्रेन न केवल बिजली सी रफ्तार से दौड़ेगी, बल्कि आरामदायक और सुरक्षित यात्रा का भी वादा करती है।

End of Feed